Bokaro News: चक्षु चिकित्सालय में पर्युषण पर्व का हुआ शुभारंभ
बोकारो, सितम्बर 9 -- Bokaro News: पेटरवार स्थित पूज्य तपस्वी श्री जगजीवन जी महाराज चक्षु चिकित्सालय के प्रांगण में जैन धर्म का पावन 'पर्युषण पर्व' हर्षोल्लास और आध्यात्मिक वातावरण के साथ शुरू हो गया। इस अवसर पर एक भव्य धर्म सभा का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित धर्म सभा में पूज्य साध्वी स्वाति बाई महासती ने पर्युषण पर्व की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि पर्युषण पर्व केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि आत्म-शुद्धि, त्याग, तपस्या और अहिंसा का महापर्व है। यह पर्व हमें अपने भीतर के विकारों को दूर कर क्षमा, दया और संयम के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। यह भी पढ़ें- किशनगंज : पर्युषण महापर्व में स्वाध्याय दिवस पर आत्मचिंतन का संदेश सभा में इस बात पर जोर दिया गया कि जीवन में पर्युषण के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.