बोकारो, जुलाई 31 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार स्थित पूज्य तपस्वी श्री जगजीवन जी महाराज चक्षु चिकित्सालय में शुक्रवार को निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में झारखंड के अलावा बिहार और पश्चिम बंगाल से पहुंचे मोतियाबिंद से पीड़ित 10 मरीजों का सफल ऑपरेशन कर उन्हें नई दृष्टि प्रदान की गई। शिविर का शुभारंभ साध्वी दर्शना बाई महासती एवं स्वाति बाई महासती ने मंगलाचरण प्रस्तुत कर किया। इसके बाद नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय चौधुरी ने सभी मरीजों का सफलतापूर्वक मोतियाबिंद ऑपरेशन कर लेंस प्रत्यारोपण किया। ऑपरेशन के बाद मरीजों और उनके परिजनों ने राहत और खुशी व्यक्त की। चिकित्सालय प्रबंधन की ओर से सभी मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन सुविधा उपलब्ध कराई गई। इसके साथ ही दवा, भोजन और काला चश्मा भी मुफ्त प्रदान किया गया। अस्पताल ...