Bokaro News: चक्षु चिकित्सालय में दस नेत्र रोगियों का किया गया मोतियाबिंद ऑपरेशन
बोकारो, अगस्त 14 -- Bokaro News: पेटरवार, प्रतिनिधि। पेटरवार स्थित पूज्य तपस्वी श्री जगजीवन जी महाराज चक्षु चिकित्सालय में शुक्रवार को निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में झारखंड के अलावा बिहार और पश्चिम बंगाल से पहुंचे 10 मोतियाबिंद पीड़ित मरीजों का सफल ऑपरेशन किया गया। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संजय चौधुरी ने सभी मरीजों का ऑपरेशन कर इंट्रा ऑक्यूलर लेंस का प्रत्यारोपण किया, जिससे उन्हें बेहतर दृष्टि प्राप्त हो सके। शिविर का शुभारंभ साध्वी दर्शना बाई महासती एवं स्वाति बाई महासती ने मंगलाचरण प्रस्तुत कर किया। संस्था की ओर से ऑपरेशन कराने वाले सभी मरीजों को निशुल्क दवा, भोजन और काला चश्मा उपलब्ध कराया गया। साथ ही अस्पताल से छुट्टी के समय एक माह की दवा भी निःशुल्क प्रदान की जाएगी। शिविर के सफल आयोजन में सुधीर कुमार चौहान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.