Bokaro News: चक्रवात के अलर्ट से बाजारों में सन्नाटा, कारोबार प्रभावित
बोकारो, अक्टूबर 29 -- चक्रवात की आशंका से दुकानदारों की चिंता Bokaro News: चास नगर निगम क्षेत्र में बुधवार दोपहर मौसम बदलते ही फुटपाथ दुकानदारों और ठेला विक्रेताओं की चिंता बढ़ गई। चक्रवात की आशंका के बीच बाजार में ग्राहकों की आवाजाही कम होने से छोटे कारोबारियों का व्यवसाय प्रभावित होने लगा है। शाम के समय जिन फूड स्टॉलों पर ग्राहकों की भीड़ रहती थी, वहां भी सन्नाटा नजर आया। सड़क किनारे कपड़े और अन्य सामान बेचने वाले दुकानदार भी परेशान हैं। महावीर चौक के समीप फुटपाथ पर दुकान लगाने वाले रमेश कुमार ने बताया कि चक्रवात की खबरों के कारण लोग घरों से कम निकल रहे हैं। इससे दुकानदारी पर सीधा असर पड़ रहा है। मौसम खराब होने और सोशल मीडिया पर तूफान से संबंधित लगातार अपडेट देखने के बाद उन्हें भी डर लग रहा है। इसके बावजूद दुकान लगाना उनकी मजबूरी है। रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.