Bokaro News: चंद्रपुरा रेल लाइन पर तेलो निवासी का शव मिला
बोकारो, अगस्त 19 -- Bokaro News: चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के तेलो पूर्वी पंचायत अंतर्गत नूरगढ़िया पुलिया के समीप रेलवे लाइन पर एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव रेलवे पोल संख्या सी 7/21 के पास पड़ा था। स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना मुखिया शंकर महतो को दी। मुखिया ने पहुंचकर चंद्रपुरा पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान तेलो पश्चिमी पंचायत निवासी 58 वर्षीय पुत्र रामेश्वर मोहाली के रूप में की गई। पुलिस पदाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि प्रथमदृष्टया ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा। मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.