बोकारो, अक्टूबर 27 -- Bokaro News: डीवीसी चंद्रपुरा थर्मल में चल रहे सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत मंगलवार को प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें डीवीसी अधिकारियों कर्मियों सहित सीआइएसएफ के अधिकारियों व जवानों ने भाग लिया। प्रभात फेरी का नेतृत्व सीटीपीएस के सीजीएम सह प्रोजेक्ट हेड रामकुमार अनुभवी कर रहे थे। सतर्कता जागरूकता सप्ताह का मुख्य उद्देश्य जन जागरूकता फैलाना था। इस दौरान नागरिकों को जीवन के हर क्षेत्र में ईमानदारी, सत्यनिष्ठा, नैतिकता, पारदर्शिता और जवाबदेही अपनाने के महत्व के बारे में बताया गया। साथ ही राष्ट्र के विकास के लिए भ्रष्टाचार को रोकने हेतु एक सतर्क नागरिक बनने का संदेश भी दिया गया। इसी दिन तेजस भवन में लघु निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें 14 डीवीसीकर्मियों ने भाग लिया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: बरौनी रिफाइ...