Bokaro News: चंद्रपुरा में नदी नाले उफान पर, सड़कों की दशा बिगड़ी
बोकारो, सितम्बर 25 -- Bokaro News: लगातार हो रही बारिश से चंद्रपुरा के नदी नाले जहां उफान पर है वहीं सड़कों की दशा भी बिगड़ गई है। बारिश के कारण सभी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चंद्रपुरा प्रखंड क्षेत्र में बहने वाली दामोदर तथा जमुनिया नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। नदी किनारे रहने वाले एहतियात बरत रहे हैं। तारानारी-तेलो के बीच बहने वाला प्राकृतिक नाला बरसात की पानी से लबालब है। यहां की पुलिया भी जर्जर हो गई है। ज्यादा पानी पड़ने पर पुलिया पानी से भर जाता है। ग्रामीणों को परेशानी से गुजरना पड़ता है। ग्रामीण इलाके की सड़कें भी बारिश से जर्जर हो गई है। जगह-जगह जल जमाव है। घटियारी जाने वाला मार्ग भी पानी से भर गया है। चंदनाबाद अंडरपास तथा दुगदा नाला पट्टी अंडरपास भी पानी से भरा हआ है। छोटे वाहन वाले इससे परेशान हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.