बोकारो, अगस्त 1 -- Bokaro News: चंद्रपुरा। चंद्रपुरा के किसानों को फसल बीमा कराने तथा कम बारिश वाली फसल की खेती करने पर जोर दिया जा रहा है। शुक्रवार को करमाटांड़ तथा तरंगा पंचायत में इसको लेकर महिला किसानों के बीच गोष्ठी का आयोजन करते हुए सभी को सरकारी योजनाओं से अवगत कराया गया। बीटीएम अनिल कुमार गौतम ने बताया कि इस साल कम बारिश का अनुमान है। इसलिए धान की खेती प्रभावित होगी। चंद्रपुरा में अभी तक मात्र 15 प्रतिशत ही धनरोपनी हो पाई है। किसानों को इस स्थिति से निबटने के लिए कम बारिश से होने वाली मकई व दलहन सहित अन्य भदई फसल लगाने का आग्रह करते हुए प्रेरित किया जा रहा है। किसानों से आग्रह किया कि किसान भाई फसल बीमा अवश्य कराएं। प्रीमियम की राशि सरकार देगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...