बोकारो, नवम्बर 21 -- Bokaro News: चंद्रपुरा। चंद्रपुरा प्रखंड क्षेत्र के किसान चक्रवात अकवान के कारण हो रही बारिश से परेशान हैं। यहां के गांवों में धनकटनी का काम चल रहा है पर इस बारिश से धान की फसल के बर्बाद होने की संभावना है। अधिकांश धान के पौधे अभी खेतों में ही पड़े हैं। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। यहां के तेलो, पपलो, कुरूंबा, मदनपुर तारानारी, अलारगो, बंदियो आदि गांवों में धान की अच्छी पैदावार होती है। इधर किसानों ने बताया कि इस बारिश से खेतों में लगी सब्जियों के भी नुकसान होने का खतरा बढ़ गया है। आलू को इससे काफी क्षति होगी। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: 'अकवान' के असर से आज भी हो सकती है बारिश यह भी पढ़ें- Jahanabad News: आसमान में बदल छाने से किसानों की चिंता बढ़ी- यह भी पढ़ें- Banka News: तीन दिनों तक बारिश और तेज हवा से बदलेगा मौस...