बोकारो, जुलाई 20 -- Bokaro News: नारियल विकास बोर्ड पटना द्वारा चंद्रपुरा प्रखंड के खेतों में नारियल की खेती की तैयारी है। इसके लिए यहां के किसानों को इससे होने वाले लाभ को लेकर जागरूक किया गया है। अभी तक कुल 38 किसानों ने इस पर अपनी दिलचस्पी दिखाई है तथा इसके लिए प्रति किसान 38 एकड़ जमीन देने पर अपनी सहमति प्रदान करते हुए अपने आवेदन विभाग को प्रेषित किए हैं। यह पूरी योजना चंद्रपुरा प्रखंड कृषक उत्पादक सहकारी समिति लिमिटेड/एफपीओ के माध्यम से पूरी की जाएगी।

किसानों की जागरूकता चंद्रपुरा एफपीओ के सीईओ अनिल कुमार महतो ने बताया कि नारियल विकास बोर्ड द्वारा नारियल क्षेत्र विस्तारित योजना के तहत सारा काम किया जाएगा। प्रति एकड़ 62 नारियल के पौधे लगाए जाएंगें। जिसकी आपूर्ति नारियल विकास बोर्ड द्वारा पुरूलिया नर्सरी से की जाएगी। 14 अगस्त तक यहां के...