Bokaro News: चंद्रपुरा थर्मल के ऐश पौंड से 8 वाहन जब्त, 3.25 लाख का जुर्माना
बोकारो, अगस्त 7 -- Bokaro News: डीवीसी चंद्रपुरा थर्मल के ऐश पौंड एरिया में शुक्रवार को डीटीओ मारूति मिंज के नेतृत्व में मोटर वाहन निरीक्षक ने ओवरलोडिंग एवं धूल प्रदूषण को लेकर विशेष जांच अभियान चलाया। विभाग को बहुत दिनों से इसकी शिकायत मिल रही थी।
विशेष जांच अभियान अभियान के दौरान फ्लाई ऐश का परिवहन करने वाले वाहनों की सघन जांच पड़ताल की गई। जिसमें हाइवा वाहनों में लोडिंग, फिटनेस, प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण-पत्र, वैध कागजात तथा तिरपाल आदि शामिल थे। जांच के दौरान कई तरह की खामियां मिली। नियमों का उल्लंघन करने वाले आठ वाहनों को मौके पर जब्त किया गया तथा विभिन्न धाराओं के अंतर्गत लगभग 3.25 लाख का जुर्माना लगाया गया तथा वाहन मालिकों एवं चालकों को भविष्य में निर्धारित भार सीमा का पालन करने तथा फ्लाई ऐश का परिवहन तिरपाल से ढंक कर करने का निर्देश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.