बोकारो, सितम्बर 21 -- Bokaro News: चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। चंद्रपुरा के डीवीसी कॉलोनी पश्चिम पल्ली आवास में अपराधियों की गोली से गंभीर रूप से घायल रोहित सिन्हा की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है। रांची के मेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहां के चिकित्सक उसकी सभी गोलियों को शरीर से निकालने में जुटे हुए हैं। शनिवार को उसके सिर व पेट में फंसी दो गोलियों को ऑपरेशन कर निकाला गया है। उसके गर्दन और जांघ के पास अब भी दो गोली फंसी है और संभवत: सोमवार को उसे निकाला जाएगा। परिवार के लोग उसकी दशा से काफी चिंतित है। इलाज में आर्थिक संकट का भी सामना करना पड़ रहा है। परिवार के लोगों ने सभी लोगों से इस मुश्किल वक्त में मदद की गुहार लगाई है ताकि रोहित को बचाया जा सके। इधर, गोलीकांड में दिवंगत रोहित के माता-पिता का श्राद्धकर्म आर्य समाज के नियम के अनुसार ...