Bokaro News: चंद्रपुरा के 40 किसान करेंगे नारियल की खेती
बोकारो, अक्टूबर 15 -- Bokaro News: चंद्रपुरा, प्रतिनिधि। चंद्रपुरा एफपीओ के प्रयास से प्रखंड के 40 किसान नारियल की खेती करेंगे। सभी के बीच नारियल पौधा का वितरण किया जा रहा है। नारियल विकास बोर्ड पटना ने नारियल के परिपक्व पौधे फुलिया, नदिया, पश्चिम बंगाल स्थित नर्सरी से इसकी आपूर्ति की है। एफपीओ के अध्यक्ष विनोद प्रताप सिन्हा तथा मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी अनिल कुमार महतो ने बताया कि चंद्रपुरा एफपीओ से संबंधित बंदियो, पपलो, तारानारी, कुरुंबा व सिजुआ पंचायत के किसानों को नारियल के पौधे दिए गए हैं। अन्य किसानों को भी पौधा दिया जाएगा। बताया कि एफपीओ चंद्रपुरा को कुल 40 एकड़ में नारियल का पौधा लगाने का लक्ष्य मिला है। पंजीकृत किसान सदस्य जिन्होंने इसके लिए आवेदन किया था उन्हें पौधा उपलब्ध कराया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.