बोकारो, अक्टूबर 31 -- Bokaro News: डीवीसी चंद्रपुरा थर्मल के सतर्कता विभाग द्वारा रांगामाटी दक्षिणी पंचायत सचिवालय में शनिवार को जागरूकता ग्राम सभा का आयोजन किया गया। मुखिया नारायण मरांडी ने ग्रामीणों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। सीटीपीएस के वरिष्ठ प्रबंधक सह सतर्कता अधिकारी अभिषेक घोष ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जन-जागरूकता लाने, व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में ईमानदारी, सत्यनिष्ठा, नैतिकता, पारदर्शिता और जवाबदेही अपनाने के महत्व पर चर्चा की। भ्रष्टाचार रोकने के लिए एक सतर्क नागरिक बनने की आवश्यकता पर जोर दिया। ग्राम सभा के बाद जागरूकता रैली भी निकाली गई। पंचायत सचिव सरिता कुमारी, नियंत्रक (सीएसआर) जितेंद्र सिन्हा, प्रफुल्ल भंडारी, सुमन कुमार, कृष्णा सिंह, बिंदु कुमारी, जेवियर...