Bokaro News: चंद्रपुरा के नर्रा में सर्पदंश से बीमार महिला की मौत
बोकारो, अक्टूबर 27 -- सर्पदंश से महिला की मौत Bokaro News: चंद्रपुरा के नर्रा गांव में एक महिला की मौत सर्पदंश के कारण हो गई। इससे गांव में मातम है। बताया गया है कि बरवाडीह निवासी डालचंद महतो की पत्नी सुमित्रा देवी (42 वर्ष) दुर्गा पूजा के दौरान महाष्टमी के दिन घर की बाड़ी में किसी काम से गई थी। इसी दौरान उसे रसेल वाइपर सांप ने काट लिया था। उसे गंभीरावस्था में पहले धनबाद के पीएमसीएच तथा उसके बाद जालान अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी। बताया गया है कि उसकी किडनी भी उससे खराब हो गई थी। मृतका के पुत्र संतोष ने बताया कि करीब एक सप्ताह के इलाज के बाद उसे घर ले आया गया था। मंगलवार की सुबह यकायक उसकी तबियत बिगड़ गई। उसे सांस लेने में दिक्कत होने लगी। घर वाले अस्पताल लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.