Bokaro News: चंद्रपुरा के नर्रा में किशोर की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, रोड जाम
बोकारो, सितम्बर 3 -- Bokaro News: चंद्रपुरा के नर्रा गांव में मंगलवार की रात बाइक व ऑटो की टक्कर में मृत 17 वर्षीय सुजीत तुरी नामक किशोर के परिवार वालों व ग्रामीणों ने बुधवार को जमकर हंगामा किया तथा गांव के मेन रोड में धरना देते हुए यातायात अवरूद्ध कर दिया। चंद्रपुरा पुलिस ने गांव जाकर परिजनों व ग्रामीणों को समझाया।
धरना और नारेबाजी इसके बाद परिजन ग्रामीणों के साथ मुआवजा व चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर चंद्रपुरा थाना के गेट के पास आकर बैठ गए और देर शाम मेन रोड को जाम कर दिया जिसमें कई महिलाएं भी शामिल थी। सभी ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और हंगामा किया। चंद्रपुरा थाना में भी काफी हुज्जत हुई मगर कोई समाधान नहीं निकल पाया। रात 9 बजे तक सभी थाना के बाहर रोड जाम करते हुए जमे हुए थे। बताया गया है कि ऑटो चालक जो धनबाद जिले के कपुरिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.