बोकारो, अक्टूबर 25 -- Bokaro News: चंद्रपुरा, प्रमोद कुमार सिन्हा। चंद्रपुरा में नए थर्मल पावर प्लांट के लिए हजारों आवास तोड़े जाएंगे। इसमें यहां के कई सरकारी भवन व अवैध रूप से बसी बस्तियां भी शामिल है। डीवीसी प्रबंधन इसके लिए प्रारूप तैयार कर रहा है। फिलहाल कॉलोनी के डीवीसीकर्मियों के खाली आवासों को तोड़ने का काम किया जा रहा है। सीटीपीएस के प्रोजेक्ट हेड रामकुमार अनुभवी, डीजीएम नीरज सिन्हा व भू-संपदा अधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी हर रोज कॉलोनी में रहने वालों के घर जाकर आवास खाली करने का आग्रह कर रहे। साथ ही चेतावनी भी दे रहे हैं। सूत्रों के अनुसार दीपावली और छठ के बाद इसकी गति में रफ्तार आ सकती है। आवास खाली कराने के मामले में प्रबंधन अपनी दबिश बढ़ा सकता है। जब से आवास खाली कराने का काम चल रहा है तब से यहां की डीवीसी कॉलोनी पूरी तरह से असुरक्...