Bokaro News: चंद्रपुरा के ग्रामीण की ओडिशा में मौत
बोकारो, जुलाई 31 -- Bokaro News: चंद्रपुरा के राजाबेड़ा गांव के काड़ामारा टोला निवासी विजय सिंह (35 वर्ष) की ओडिशा के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। विजय तीन महीने से ओडिशा के झारसुगुड़ा में रूंगटा संस प्राइवेट लिमिटेड स्टील प्लांट में मजदूर के रूप में कार्यरत था तथा इस दौरान उसकी तबियत खराब हो गई थी। परिजनों के अनुसार बुधवार की सुबह अस्पताल से ही उसने वीडियो कॉल के जरिए अपनी पत्नी से बात की थी। देर शाम अस्पताल में ही उसकी मृत्यु हो जाने की सूचना मिली। बताया गया है कि घर की आर्थिक स्थिति खराब रहने के कारण वह रोजगार के लिए ओडिशा गया था। यह भी पढ़ें- मृत मज़दूर के आश्रित को मुआवजा दे सरकार निधन की खबर मिलते ही उसके परिवार व काड़ामारा टोला में मातम पसर गया है। परिवार वाले शव आने का इंतजार कर रहे हैं। विजय अपने पीछे पत्नी, तीन बेटिया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.