बोकारो, अगस्त 13 -- Bokaro News: चंदनकियारी प्रखंड में अबुआ आवास योजना के तहत 389 लाभुक लिंटल स्तर तक निर्माण कार्य पूरा कर छत ढलाई के लिए अगली किस्त की राशि का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि हाल ही में 1300 लाभुकों के बैंक खातों में लगभग 13 करोड़ रुपये भेजे गए हैं, जिससे आवास निर्माण कार्य में तेजी आई है। बीडीओ अजय कुमार वर्मा स्वयं पंचायत भवनों का दौरा कर पीएम आवास और अबुआ आवास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं। वर्ष 2023-24 में प्रखंड को 1745 तथा वर्ष 2024-25 में 2936 अबुआ आवास का लक्ष्य मिला था। दोनों वर्षों में कुल 4268 लाभुकों को प्रथम किस्त प्रदान की गई है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: लंबित व अपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समय-सीमा में पूरा करें: डीसी प्रखंड में अब तक 1585 आवासों का निर्माण पूरा हो चुका है। शेष आ...