Bokaro News: चंदनकियारी में श्मशान घाट व आंगनबाड़ी भवन निर्माण का शिलान्यास
बोकारो, नवम्बर 10 -- Bokaro News: चंदनकियारी। चंदनकियारी विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को दो विकास योजनाओं का शिलान्यास किया गया। विधायक उमाकांत रजक की अनुपस्थिति में उनके पुत्र सह विधायक प्रतिनिधि मुकेश कांत रजक ने सितानाला घाट में आधारशिला रखी। इनमें शिवबाबूडीह पंचायत में दामोदर नदी किनारे श्मशान घाट एवं सड़क निर्माण तथा भोजूडीह लाइन पार में आंगनबाड़ी केंद्र भवन निर्माण शामिल हैं। योजनाओं का क्रियान्वयन लघु सिंचाई प्रमंडल, बोकारो करेगा। मुकेश कांत ने कहा कि दोनों योजनाओं से ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाएं मिलेंगी। मौके पर रमेश चंद्र महथा, प्रकाश महथा, भरत चंद्र महथा, दामोदर महतो, गौतम महथा सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.