Bokaro News: चंडीपुर में वर्षों पुरानी जलनिकासी समस्या का निकला समाधान, ग्रामीणों ने जताया आभार
बोकारो, जुलाई 8 -- Bokaro News: कसमार, प्रतिनिधि । कसमार प्रखंड के चंडीपुर गांव में पिछले कई वर्षों से सड़क पर बह रहे गंदे पानी की समस्या के समाधान की दिशा में पहल होने पर ग्रामीणों ने मंत्री योगेंद्र प्रसाद, प्रमुख नियोति दे, विधायक प्रतिनिधि मो. शेरे आलम तथा स्थानीय मुखिया राजेंद्र महतो के प्रति आभार व्यक्त किया है। ग्रामीणों ने बताया कि यह समस्या पिछले तीन वर्षों से बनी हुई थी। गांव की सड़क पर लगातार गंदा पानी बहने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। स्थिति ऐसी थी कि ग्रामीणों को गांव आने-जाने के दौरान घुटने भर पानी पार करना पड़ता था। समस्या के समाधान के लिए मुखिया द्वारा मनरेगा से 72 सोख्ता का निर्माण भी कराया गया, लेकिन इसके बावजूद जलनिकासी की समस्या दूर नहीं हो सकी。 यह भी पढ़ें- Garhwa News: विधायक ने निजी खर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.