बोकारो, अगस्त 26 -- Bokaro News: नावाडीह, प्रतिनिधि।प्रखंड के बांध टांड़ मैदान में मंगलवार को चिरूडीह आजीविका महिला संकुल संगठन का वार्षिक आमसभा सह वर्षगांठ का उद्घाटन प्रमुख पूनम देवी, जिप सदस्य महेंद्र प्रसाद साव, मुखिया रीता देवी, अंजू देवी व प्रदीप वर्मा, थाना प्रभारी अमित कुमार सोनी, सब इंस्पेक्टर राहुल कुमार आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: गरीब महिलाओं को संगठित कर किया जा रहा आर्थिक एवं सामाजिक विकासमहिलाओं की भूमिका और संघर्ष संकुल अध्यक्षा रुखसाना परवीन ने वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत किया। प्रमुख व जिप सदस्य ने कहा कि महिलाएं अब सखी मंडल से जुड़ कर अपनी एकजुटता का परिचय दे रही हैं। अब महिलाएं अपने हुनर के अनुसार स्वरोजगार कर घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाते हुए गरीबी को हटाने का काम कर रह...