Bokaro News: ग्राम देवता की पूजा कर की गई कामना
बोकारो, जुलाई 28 -- Bokaro News: अंगवाली। पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी में ग्राम देवता बनहेबाबा की पूजा पारंपरिक तरीके व विधि-विधान से की गई। नाया पुजारी मदन सिंह, सोखा बाबा, गोडायत रामधन महली आदि ने पूजा की समस्त रस्म पूरी की। वहीं महिलाओं में सुनीता देवी एवं अन्य ने बगल में खीर महाप्रसाद तैयार कर सामूहिक रूप से वितरण किया। वहीं पुरानी प्रथानुसार पूजा में दी गई सफेद मुर्गा व सफेद बकरे की प्रसाद घर के बाहर ही खाने की प्रथा रही। साथ ही महिलाओं को खाना पूरी तरह वर्जित रहा। मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, पूर्व मुखियापति गौरीनाथ कपरदार, संतोष मिश्रा, निताई रजवार, रोहन नायक, परमेश्वर महतो, बिरसा रजवार, तेजू महली, सुखदेव नायक व टेकलाल नायक सहित काफी संख्या में ग्रामीण बुजुर्ग, युवक, बच्चे, माताएं आदि ग्राम देवता से गांव की खुशहाली, अच्छी फसल आदि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.