Bokaro News: ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए कई योजनाएं
बोकारो, अक्टूबर 27 -- Bokaro News: बेरमो प्रखंड के बेरमो पश्चिमी पंचायत में सोमवार को जेएसएलपीएस द्वारा आजीविका महिला संकुल संगठन स्वावलंबी सहकारी समिति की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में बतौर मुख्य अतिथि बीडीओ मुकेश कुमार उपस्थित थे। बीडीओ ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की दीदियों को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं धरातल पर उतारी जा रही है। इन योजनाओं के अंतर्गत ग्रामीण महिलाएं अपना समूह स्थापित कर और स्वरोजगार से जुड़कर अपनी आजीविका को बेहतर बना सकती हैं। महिलाओं का उत्साह बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि आज के समय में महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं, वे पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर अपनी पारिवारिक और सामाजिक दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर सकती हैं। यहां मुख्य रूप से प्रखंड पंच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.