Bokaro News: ग्रामीण फुटबॉल टूर्नामेंट में पहुंचे झामुमो केंद्रीय सदस्य चित्रगुप्त महतो
बोकारो, नवम्बर 8 -- Bokaro News: प्रखंड की कोह पंचायत अंतर्गत काटमकुल्ही स्थित नयाटोला में सरना स्पोर्टिंग क्लब की ओर से आयोजित एक दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट में राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद के अनुज सह झामुमो केंद्रीय सदस्य चित्रगुप्त महतो शामिल हुए। आयोजन स्थल पर स्थानीय लोगों और आयोजन समिति के सदस्यों ने फूल-माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने मैदान में उपस्थित खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं से युवाओं की छिपी प्रतिभा को निखरने का अवसर मिलता है। यह भी पढ़ें- Palamu News: स्वतंत्रता सेनानी युग्गा सिंह एवं चतरगुण सिंह कप फुटबॉल टूर्नामे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.