Bokaro News: गौठेश्वर धाम श्मशान घाट सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास
बोकारो, जुलाई 9 -- Bokaro News: चंदनकियारी। विधायक उमाकांत रजक ने जिला अनाबद्ध निधि से स्वीकृत गौठेश्वर धाम के समीप दामोदर नदी तट स्थित श्मशान घाट में सीढ़ीनुमा रास्ता सह सौंदर्यीकरण कार्य का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्रवासियों की लंबे समय से लंबित मांग थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है। विधायक ने कहा कि सीढ़ीनुमा रास्ता बनने से बरसात सहित सभी मौसम में श्मशान घाट तक पहुंचना आसान होगा और लोगों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दे रही है। मौके पर कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: बुंडू में 24 लाख से बनेगा श्मशान का शेड यह भी पढ़ें- Munger News: जमालपुर विधायक नचिकेता मंडल की पहल रंग लाई, डीएम ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.