बोकारो, जुलाई 4 -- Bokaro News: बेरमो। बेरमो प्रखंड के बोकारो थर्मल स्थित गोविंदपुर एफ पंचायत अंतर्गत शंकर उमवि में सिक्स यूनिट आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका सीमा देवी के निधन के बाद एक वर्ष से पद रिक्त है। हालांकि सेविका चयन को लेकर बीते 13 नवंबर को बेरमो बीडीओ सह सीडीपीओ मुकेश कुमार की अध्यक्षता में ग्राम सभा का आयोजन किया गया था। कुल 26 आवेदन दिये गये थे, जिनमें से 17 आवेदकों के आवेदन पोषक क्षेत्र से बाहर होने के कारण रद्द कर दिये गये. जबकि 9 आवेदनों में से 4 की योग्यता स्नातकोत्तर थी, जिसे विचार करने के लिए रखा गया था। ऊंची योग्यता वाले 4 उम्मीदवारों में से ही किसी एक का चयन किया जाना था। यह भी पढ़ें- Dumka News: सहायिका चयन को लेकर बीडीओ ने की आम सभा ऐसे में नीतू कुमारी पत्नी अमरदीप का चयन किया गया था। परंतु चयन के बाद पोषक क्षेत्र से ब...