Bokaro News: गोमिया में व्यवसायी की बाथरूम में गिरने से मौत
बोकारो, अगस्त 26 -- Bokaro News: गोमिया, प्रतिनिधि।प्रखंड के हजारी नायक टोलानिवासी और पारस क्लॉथ स्टोर के मालिक बीरेंद्र कुमार (48 वर्ष) की मंगलवार को बाथरूम में गिरने से मौत हो गई। उनके निधन की खबर मिलते ही हजारी मोड़ के दुकानदारों में शोक की लहर दौड़ गई। शोक में सभी दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें स्वतः बंद कर दीं। बीरेंद्र कुमार स्व पारसनाथ नायक के पुत्र थे। वे दुकान के साथ बने मकान में अपने परिवार के साथ रहते थे। सुबह करीब सात बजे वे बाथरूम गए थे। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर परिजनों ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दरवाजा तोड़कर देखा गया तो वे बाथरूम में गिरे हुए थे। परिजनों ने नब्ज और सांस की जांच की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी。
शोक का माहौल वे अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और एक पुत्री सहित परिवार को छोड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.