बोकारो, अक्टूबर 6 -- Bokaro News: गोमिया। प्रखंड कार्यालय के सभागार में मंगलवार को प्रखंड स्तरीय बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक का आयोजन किया गया। अध्यक्षता बीडीओ महादेव कुमार महतो ने की। अनिल कुमार महतो को सर्वसम्मति से समिति का अध्यक्ष चुना गया। समिति में बीडीओ महादेव कुमार महतो के अलावा पंचायत समिति सदस्य परसनाथ सिंह, प्रवीण कुमार यादव, दुलारी देवी, महेश रविदास, गौसिया नूरी, दिलीप महतो, सुनील मरांडी और चंद्रदेव यादव को शामिल किया गया। बाल संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत सीनी संस्था के प्रतिनिधियों सहित पंचायत प्रतिनिधि और प्रखंड स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि समिति का उद्देश्य बच्चों के अधिकारों की रक्षा, बाल विवाह की रोकथाम और बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करना है। साथ ही यह सुनिश्चित किया ...