Bokaro News: गोमिया में फर्जी वंशावली पर जमीन बिक्री में दो पर केस
बोकारो, जुलाई 27 -- Bokaro News: गोमिया थाना में फर्जी वंशावली एवं कागजात के आधार पर जमीन की बिक्री कर ठगी और जालसाजी करने के आरोप में दो लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार, गोमिया सीओ आफताब आलम के द्वारा गोमिया थाना पुलिस को दिए गए आवेदन के आधार पर पलिहारी गुरूडीह विजय गुप्ता एवं दीपक गुप्ता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवेदन में बताया गया है कि गोमिया निवासी राजेश कुमार गुप्ता द्वारा अंचल कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई गई थी। आरोप था कि मौजा पलिहारी गुरूडीह, खाता संख्या 11, प्लॉट संख्या 223, 778 एवं 643 की भूमि को गलत वंशावली तैयार कर फर्जी तरीके से बेचने का प्रयास किया गया है। शिकायत के बाद अंचल निरीक्षक, गोमिया द्वारा मामले की जांच की गई। जांच प्रतिवेदन में यह तथ्य सामने आने की बात कही गई कि संबंधित भूमि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.