Bokaro News: गोमिया में जंगली हाथी के हमले में ग्रामीण घायल, रामगढ़ में भर्ती
बोकारो, सितम्बर 2 -- Bokaro News: गोमिया प्रखंड के बड़कीपुनू पंचायत अंतर्गत दुधमटिया गांव निवासी रेवालाल महतो पर मंगलवार की सुबह जंगली हाथी ने हमला कर दिया। घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल रामगढ़ सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि रेवालाल महतो सुबह शौच के लिए खेत की ओर गए थे। इसी दौरान उन्होंने एक जंगली हाथी को अपनी ओर आते देखा। हाथी से बचने के लिए वह एक बड़े पत्थर के नीचे छिप गए। लेकिन जंगल की ओर से आए हाथी ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटनाक्रम घटना के बाद शोर सुनकर हाथी भगाओ दल की टीम, परिजन और आसपास के ग्रामीण पहुंचे। ग्रामीणों ने किसी तरह हाथी को वहां से भगाया और घायल को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.