Bokaro News: गोमिया में कार दुर्घटनाग्रस्त, सीआईएसएफ इंस्पेक्टर घायल
बोकारो, अक्टूबर 27 -- Bokaro News: गोमिया थाना क्षेत्र के हजारी मोड़ के पास रविवार देर रात सड़क दुर्घटना में बोकारो थर्मल स्थित सीआईएसएफ के अग्निशमन शाखा के इंस्पेक्टर एके शर्मा घायल हो गए। उनकी कार अनियंत्रित होकर पुलिया की दीवार से टकराने के बाद पलट गई। हालांकि दुर्घटना के दौरान कार का एयरबैग खुलने से बड़ी अनहोनी टल गई। जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर शर्मा किसी परिचित के घर से मिलकर कार से बोकारो थर्मल लौट रहे थे। इसी दौरान हजारी मोड़ के समीप उन्हें नींद की झपकी आ गई, जिससे कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुलिया की दीवार से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पलट गई। हादसे के बाद स्थानीय जनों ने उन्हें कार से बाहर निकाला और उपचार के लिए भेजा। दुर्घटना में उन्हे हल्की चोटें आई हैं। घटना के संबंध में गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल महतो ने ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.