Bokaro News: गोमिया बैंक मोड़ में बंद कमरे में मिला वर्दी पहने व्यक्ति का शव
बोकारो, अगस्त 9 -- Bokaro News: गोमिया, प्रतिनिधि। गोमिया बैंक मोड़ स्थित डोली पैलेस के कमरा नंबर 106 से रविवार को 5 दिनों से बंद एक व्यक्ति का सड़ा-गला अवस्था में शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। कमरे से तेज दुर्गंध आने के बाद मकान मालिक ने आईईएल थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, जहां पुलिस वर्दी पहने एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। प्रथम दृष्टया मृतक की पहचान कमरे के किराएदार सुभाष अशोक धूमल 44 वर्ष के रूप में बताई जा रही है। हालांकि, आईईएल थाना प्रभारी श्यामल मंडल ने बताया कि शव की आधिकारिक शिनाख्त की प्रक्रिया चल रही है। मृतक के पास से क्राइम प्रिवेंशन इन्वेस्ट्टीगेशन काउंसिल का एक पहचान पत्र भी मिलने की बात सामने आई है। आईडी कार्ड समेत कमरे से बरामद अन्य दस्तावेजों और सामान की जांच कर रही है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.