बोकारो, जुलाई 16 -- Bokaro News: बेरमो, प्रतिनिधि।गोमिया बैंक मोड़ स्थित मुख्य पथ से रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाली करीब 400 मीटर कनेक्टिंग सड़क का अविलंब निर्माण हेतु धनबाद मंडल रेल यात्री कल्याण संघ के अध्यक्ष सह झारखंड आंदोलनकारी इफ्तिखार महमूद धनबाद रेल मंडल के वरीय मंडल अभियंता (तीन) सोनू कुमार से मंडल कार्यालय में मिले। उल्लेखनीय है कि गोमिया रेलवे स्टेशन का निर्माण 1927 में हुआ है किंतु रेलवे द्वारा मुख्य पथ से रेलवे स्टेशन को जोड़ने के लिए कनेक्टिंग रोड का निर्माण कभी नहीं किया गया। कनेक्टिंग रोड का निर्माण के लिए विभिन्न जनप्रतिनिधियों द्वारा समय-समय पर मामले को उठाया जाता रहा किंतु रेलवे ने कभी भी कनेक्टिंग रोड का निर्माण को संज्ञान में नहीं लिया। यह भी पढ़ें- Balia News: मंडल रेल प्रबंधक को भेजा गया मांगपत्र महमूद ने इससे पहले 24 ...