Bokaro News: गोमिया प्रखंड अंचल में डेरा डालो आज से
बोकारो, जुलाई 26 -- Bokaro News: गोमिया। गोमिया प्रखंड के चतरोचट्टी थाना अंतर्गत मंगरो गांव निवासी युसूफ अंसारी ने प्रशासनिक सहयोग के अभाव में अंचल सह प्रखंड कार्यालय गोमिया के समीप 27 जुलाई से सपरिवार डेरा डालने की घोषणा की है। बताया जाता है कि जर्जर आवास में सपरिवार रहने वाले युसूफ अंसारी को इंदिरा आवास आवंटित हुआ है। लाभुक ने दिवार खड़ी करने का काम पूरा कर लिया है, ढलाई हेतु सेटरिंग का भी काम एक महीना पहले से हुआ है। इसके बाद गांव के कुछ व्यक्तियों द्वारा ढलाई करने से बलपूर्वक और हिंसात्मक ढंग से रोक दिया है। इस संबंध में चतरोचट्टी थाना कांड संख्या 33/26 भी कुछ व्यक्तियों के विरुद्ध मामला भी दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.