Bokaro News: गोमिया निवासी की महगामा में काम के दौरान संदिग्ध परिस्थिति में मौत
बोकारो, अगस्त 1 -- Bokaro News: प्रखंड के सियारी पंचायत अंतर्गत डुमरी बिहार गांव निवासी 26 वर्षीय विनोद कुमार महतो की महगामा में कार्य के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार डुमरी गांव निवासी पचू महतो के पुत्र विनोद कुमार महतो महगामा स्थित 300 बेड वाले अस्पताल के निर्माण कार्य में मिलर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत थे।
घटना का विवरण शुक्रवार दोपहर भोजनावकाश के दौरान जब अन्य मजदूर खाना खाने चले गए, तब विनोद ने अपने गांव के ही सहकर्मी कोलेश्वर महतो से कहा कि वह मिलर मशीन खड़ी कर वापस आता है। कुछ देर बाद एक मजदूर ने आकर सूचना दी कि विनोद कार्यस्थल पर बेसुध अवस्था में पड़े हुए हैं। इसके बाद कोलेश्वर महतो एवं अन्य मजदूरों ने तत्काल उन्हें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.