बोकारो, अक्टूबर 27 -- Bokaro News: गोमिया। बसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कलिगा ढलान के समीप रांची-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर बीते सोमवार को सड़क हादसे में बाइक सवार गोमिया निवासी विनोद कुमार (30 वर्ष) की मौत हो गई। वे एग्जीकॉन टेलीफोन कंपनी में कार्यरत थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार वे बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी कलिगा ढलान के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विनोद कुमार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मंगलवार को गांव में शोक का माहौल रहा। यह भी पढ़ें- Ghumla News: बसिया में थार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...