बोकारो, अगस्त 13 -- Bokaro News: गोमिया थाना परिसर में गुरुवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। इसमें बीडीओ महादेव कुमार महतो, गोमिया अंचल के सीआई चंदन कुमार एवं थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो शामिल रहे। थाना प्रभारी ने बताया कि थाना दिवस में जमीन संबंधी विवाद से जुड़ी कुल तीन शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें एक मामले का निष्पादन किया गया, जबकि दो मामले लंबित हैं। वहीं किसी भी मामले में प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। अधिकारियों ने बताया कि लंबित दोनों मामलों में संबंधित पक्ष न्यायालय के माध्यम से विवाद का निपटारा कराना चाहते हैं। इस कारण फिलहाल प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई नहीं की जा सकी। थाना प्रभारी ने कहा कि थाना दिवस का उद्देश्य आमजनों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित समाधान करना है। जमीन विवाद के मामलों में दोनों पक्षों को बैठाकर आपसी सहमति स...