Bokaro News: गोमिया थाना के चौकीदार का निधन
बोकारो, अगस्त 17 -- Bokaro News: गोमिया। गोमिया थाना में कार्यरत चौकीदार प्रेमचंद तुरी (50 वर्ष) का रांची स्थित रिम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका इलाज रिम्स में चल रहा था। निधन पर पुलिसकर्मियों सहित ग्रामीणों ने शोक व्यक्त किया। सोमवार को उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव होसिर के भोलाडीह पहुंचा। शव के गांव पहुंचते ही पत्नी सोनिया देवी व पुत्री सहित परिवार के अन्य सदस्य रोने लगे। वे अपने पीछे पत्नी, दो पुत्रियों और एक पुत्र को छोड़ गए हैं अंतिम संस्कार बोकारो नदी तट पर किया गया। निधन पर गोमिया थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो, पुलिस पदाधिकारियों एवं थाना के चौकीदारों ने गहरा शोक व्यक्त किया। स्थानीय जनों ने भी उन्हें कर्मठ और मिलनसार व्यक्ति बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.