Bokaro News: गोमिया के चतरोचट्टी में अंग्रेजी शराब की खेप बरामद
बोकारो, जुलाई 16 -- Bokaro News: गोमिया, प्रतिनिधि।गोमिया प्रखंड अंतर्गत चतरोचट्टी थाना क्षेत्र के चुट्टे पंचायत स्थित खरना गांव में बुधवार को चतरोचट्टी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बरामद की। छापामारी के दौरान शराब के साथ एक व्यक्ति को भी हिरासत में लेने की सूचना है। जानकारी के अनुसार, चतरोचट्टी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि खरना गांव स्थित एक घर में अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का भंडारण कर उसकी बिक्री की जा रही है। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस की एक टीम ने घर पर छापामारी की। तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की गई। यह भी पढ़ें- 178 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार कार्रवाई के दौरान पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस यह भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.