बोकारो, अक्टूबर 23 -- Bokaro News: गेमन कॉलोनी में दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प के मामले में सिटी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सागर सिंह और सनी कुमार के रूप में हुई है। दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। गुरुवार को सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने इसकी जानकारी दी। डीएसपी ने बताया कि इस मामले में गेमन कॉलोनी निवासी रवि नारायण सिंह की लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। झड़प के दौरान रवि नारायण सिंह जख्मी हो गए थे। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू की थी, जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- Godda News: राजदहा में मेला देखकर लौट रहे युवकों के बीच मारपीट, आधा दर्जन घायल उन्होंने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों पर लगे आरोपों का सत्यापन किया जा रहा है। ज...