बोकारो, सितम्बर 16 -- Bokaro News: बोकारो, प्रतिनिधि। जदयू के वरिष्ठ नेता व पूर्व बियाडा चेयरमैन अशोक चौधरी ने बीएसएल में कार्यरत ठेका मजदूरों के आवास की समस्या को लेकर प्रबंधन पर दोहरे रवैये का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि करीब 20 से 22 हजार ठेका मजदूरों के आरएफआईडी गेट पास बनाए या नवीनीकृत किए जाते हैं। यही मजदूर मेंटेनेंस, सिविल, ट्रांसपोर्टेशन, हाउसकीपिंग, स्क्रैप हैंडलिंग, कैंटीन, लोडिंग-अनलोडिंग समेत विभिन्न कार्यों में योगदान देते हैं। उन्होंने कहा कि इनमें बड़ी संख्या में मजदूर दुंदीबाद, लकड़ी गोला, माराफारी, बसंती मोड़, झोपड़ी कॉलोनी, रानीपोखर और रामडीह जैसे क्षेत्रों में रहते हैं, जिन्हें बीएसएल प्रबंधन अतिक्रमण क्षेत्र मानता है। उन्होंने कहा कि 'गेट पास वैध और घर अवैध' की नीति मजदूरों के प्रति अन्याय है। चौधरी ने कहा कि कम वे...