Bokaro News: गेट पास और रोजगार की मांग को लेकर ठेका श्रमिकों का प्रदर्शन, एटक ने दी आंदोलन की चेतावनी
बोकारो, जुलाई 18 -- Bokaro News: बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) के इंगोट मोल्ड फाउंड्री, मशीन शॉप, ब्लास्ट फर्नेस सहित विभिन्न विभागों में ठेका टेंडर फाइनल होने के बावजूद श्रमिकों को काम पर नहीं रखने और गेट पास जारी करने में हो रही देरी के विरोध में बोकारो इस्पात कामगार यूनियन (एटक) से जुड़े ठेका श्रमिकों ने पास सेक्शन के समक्ष प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन का कारण यूनियन के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा कि मुख्य महाप्रबंधक (सर्विसेज) के साथ सहमति बनने के बावजूद इंगोट मोल्ड फाउंड्री के ठेकेदार द्वारा श्रमिकों का गेट पास बनाने में टालमटोल की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पांच श्रमिकों का गेट पास अब तक नहीं बनाया गया है, जिससे वे काम से वंचित हैं।
यूनियन की मांगें उन्होंने कहा कि बीएसएल में ऑपरेशन, मेंटेनेंस और निर्माण कार्यों में ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.