Bokaro News: गुलामान-ए-मुस्तफा अंजुमन कमेटी गठित
बोकारो, अक्टूबर 28 -- Bokaro News: अंगवाली। पेटरवार प्रखंड के अंगवाली मुस्लिम मोहल्ला स्थित मस्जिद परिसर में बुधवार को बैठक कर पुरानी कमेटी को भंग करके नई कमेटी 'गुलामान-ए-मुस्तफा अंजुमन कमिटी' का गठन किया गया। चुनाव के नेतृत्व चलकरी के सदर मो समीर, तुपकाडीह के सदर जहांगीर अंसारी, मो गुलाम दस्तगीर आदि कर रहे थे। चुनाव निर्विरोध हुआ। नए सदर बतौर मुरसलीन अंसारी, सचिव में जियाउद्दीन अंसारी एवं कोषाध्यक्ष बतौर ग्यास अंसारी चुने गए। यहां मुख्य रूप से मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, समाजसेवी गौरीनाथ कपरदार, देवब्रत जायसवाल, उपमुखिया रियाज अहमद, पूर्व सदर अंगवाली जमीरुद्दीन अंसारी, एकराम उद्दीन, खुर्शीद अहमद, अजीत रविदास, इनायत हुसैन, आलेनबी अंसारी, मो यासीन आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.