Bokaro News: गुरु पूर्णिमा पर शिक्षकों का सम्मान, पूर्व छात्रों ने जताया आभार
बोकारो, जुलाई 29 -- Bokaro News: चास, प्रतिनिधि। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बुधवार को रामरूद्र हाई स्कूल के वर्ष 1974 बैच के पूर्व छात्रों ने गुरु सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस दौरान शिक्षक मुश्ताक अहमद एवं श्यामलाल माहथा का गुरु पूजन कर सम्मान किया गया। पूर्व छात्रों ने उनके चरण पखारकर पुष्पांजलि अर्पित की और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सेवानिवृत्त शिक्षक अजीत प्रसाद महतो ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य गुरु-शिष्य परंपरा को जीवंत रखना तथा नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और संस्कारों से जोड़ना है। उन्होंने गुरु सम्मान को भारतीय संस्कृति की पहचान बताया। मौके पर अंबुज कुमार महथा, अशोक कुमार नाग, अंजनी कुमार सिंह, अश्वनी कुमार महतो, बहादुर महतो, भक्ति पदा माझी, बैद्यनाथ सिंह चौधरी सहित कई पूर्व छात्र उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: चाकुलिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.