बोकारो, जुलाई 29 -- Bokaro News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बालीडीह शिवपुरी में बुधवार को गुरु पूर्णिमा उत्सव श्रद्धा, भक्ति व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्या गीता मिश्रा, विद्यालय अध्यक्ष संतोष दुबे व विद्यालय संरक्षक प्रभाकर मिश्रा की ओर से दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्ष संतोष दुबे ने कहा कि गुरु ही ज्ञान के प्रकाश हैं व गुरु ही जीवन के पथप्रदर्शक हैं। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने स्वागत नृत्य, गुरु वंदना, गीत, नृत्य व प्रेरणादायक भाषणों की प्रस्तुति देकर गुरुजनों के प्रति सम्मान व कृतज्ञता व्यक्त की। समापन पर विद्यालय प्रबंध समिति की ओर से सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं व कर्मचारियों को सम्मान स्वरूप वस्त्र भेंट कर गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दी गईं। यह भी पढ़ें- Ghatsila N...