Bokaro News: गुरु नानक प्रकाशोत्सव आज, गुरुद्वारों में सजेगा विशेष दीवान; तीन साल बाद निकलेगा नगर कीर्तन
बोकारो, नवम्बर 24 -- Bokaro News: सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव मंगलवार को बोकारो और चास के गुरुद्वारों में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। प्रकाश पर्व को लेकर गुरुद्वारों में विशेष तैयारियां की गई हैं। कहीं आकर्षक विद्युत सज्जा और फूलों से परिसर को सजाया गया है तो कहीं विशेष कीर्तन दीवान और लंगर की व्यवस्था की गई है। इस वर्ष चास गुरुद्वारा से करीब तीन साल बाद भव्य नगर कीर्तन निकाले जाने को लेकर सिख संगत में खासा उत्साह है। चास गुरुद्वारा परिसर को आकर्षक विद्युत सज्जा और फूलों से सजाया गया है। मुख्य सड़क पर तीन से चार भव्य तोरणद्वार बनाए गए हैं, जिन पर गुरु नानक देव जी के उपदेशों और संदेशों को प्रदर्शित किया गया है। गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य सतनाम सिंह ने बताया कि 25 नवंबर की रात विशेष कीर्तन दीवान सजेगा। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.