Bokaro News: गुरु नानक देव जी का प्रकाश गुरुपर्व आज से, दो दिनों तक होंगे धार्मिक कार्यक्रम
बोकारो, नवम्बर 24 -- Bokaro News: सिखों के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश गुरुपर्व मंगलवार को मनाया जाएगा। इस अवसर पर सेक्टर-2सी स्थित गुरुद्वारा में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। गुरुपर्व की सेवा सोमवार को सुबह 11:30 बजे से शुरू हुई। 24 नवंबर को सुबह 10 बजे श्री अखंड पाठ साहिब का भोग होगा। इसके बाद 10:15 बजे आरंभ दीवान सजाया जाएगा व 11 बजे अरदास की जाएगी। कार्यक्रम में विशेष रूप से भाई नरिंदर सिंह खालसा (जगाधरी वाले) का रागी जत्था गुरुवाणी कीर्तन प्रस्तुत करेगा। शाम के दीवान में 5 बजे रहरास साहिब का पाठ होगा। इसके बाद शाम 6 बजे दीवान सजेगा, जिसमें भाई नरिंदर सिंह खालसा व उनका रागी जत्था शबद-कीर्तन से संगत को निहाल करेंगे। यह भी पढ़ें- Bokaro News: गुरु नानक प्रकाशोत्सव आज, गुरुद्वारों में सजेगा विशेष दीवान; तीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.