Bokaro News: गुरुजुवा में कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ पांच दिवसीय गणेश महोत्सव
बोकारो, सितम्बर 15 -- Bokaro News: प्रखंड के खत्री टोला स्थित गुरुजुवा में सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय गणेश महोत्सव का शुभारंभ हुआ। पूजा पंडाल से निकली कलश यात्रा में 351 से अधिक महिला व कन्या श्रद्धालु शामिल हुईं। इस दौरान पूरा क्षेत्र 'जय गणेश' और 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु पारंपरिक परिधान में गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ राजा तालाब पहुंचे। यहां पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलाशय की पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरकर पूजा स्थल पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। पूजा समिति के अनुसार, महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह-शाम महाआरती, गणेश अथर्वशीर्ष पाठ और महाप्रसाद का वितरण होगा। यह भी पढ़ें- Begusarai News: पबड़ा गांव में पहली बार सजा भगवान श्रीगणेश का दरबार शा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.