बोकारो, अक्टूबर 6 -- Bokaro News: दुर्गा पूजा के दौरान इस बार बोकारो में भक्ति के साथ उत्सव और सांस्कृतिक रंग भी देखने को मिलेगा। चास की गुजरात कॉलोनी स्थित गुजरात भवन में नवरात्र के अवसर पर गरबा और डांडिया रास का आयोजन श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनेगा। कलश स्थापना के साथ ही यहां गरबा-डांडिया का दौर शुरू होगा। महिला, पुरुष और बच्चे पारंपरिक गुजराती परिधान में सजकर मां अंबे की आराधना के साथ डांडिया रास में शामिल होंगे। गुजरात कॉलोनी में नवरात्र के दौरान गरबा और डांडिया आयोजन की परंपरा वर्ष 1966 से चली आ रही है। वर्ष 1980 में गुजरात भवन के निर्माण के बाद सामूहिक रूप से दुर्गा पूजा और नवरात्र उत्सव आयोजित करने की परंपरा को और विस्तार मिला। इसके बाद से बोकारो में रहने वाले गुजराती परिवार सपरिवार इस आयोजन में शामिल होते आ रहे हैं। यह भी प...